29 नवंबर 2019 राशिफल: इन राशि वालों को कारोबार में निवेश से होगा लाभ, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं. इसलिए घर से निकलने से पहले दिए गए उपाय को ज़रूर अपनाए।

मेष: मन खिन्न रहेगा। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक समस्याएं रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

28 नवंबर 2019 राशिफल: आज इन राशि वालों को लगेगा तगड़ा झटका, इनको मिल सकता है रोज़गार

वृष: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: घर के मुखिया या उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह: स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या अन्य प्रकार का व्यावसायिक व्यवधान आ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में निवेश से लाभ होगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। यात्रा पर जाने की संभावना है।

Related News