November Rashifal: नवंबर में इन राशिवालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

img

ग्यारहवें माह नवंबर की शुरुआत आज से हो गई है। इस माह में दिवाली और धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं। नवंबर में किन राशिवालों पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी।

मेष: आप बड़े स्तर के वित्तीय/फंड/संयुक्त स्टॉक सम्बन्धी उपक्रमों के प्रबन्धन में माहिर हैं। रोमांस और प्यार का समय है। आप अपने साथी, भागीदार जीवन साथी के प्रति प्रेमपूर्ण भाव-प्रवण तथा उत्तेजना से भरपूर हैं। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। ठोस एवं आवश्यक खर्चे अब सामने आएंगे, परन्तु ये आपको ज्यादा विचलित नहीं करेंगे। ये सम्भवतः आपके बच्चोंके भविष्य के लिए निवेश हो सकते हैं। व्यावसायिक समझौते, दूरदराज या समुद्र पारीय स्थानों से सम्बन्ध, कुछ यात्राएं या पलायन को इंगित करते हैं। समान्तर रूप से नियमित जीवन सांसारिक गतिविधियों के साथ चलता रहेगा।

Maa Lakshmi's grace

वृष: आप एक अलग तरह से प्रसन्नता का अनुभव करेंगें। अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत। आप न सिर्फ अपनी आय और वित्त पक्ष को नए सिरे से व्यवस्थित करेंगे बल्कि सम्पूर्ण जीवनशैली को ही बदल डालेंगे। इस प्रक्रिया में आप नए उपकरणों, घर के लिए नई सुख सुविधाएं जुटाएंगे। जीवन में जिस स्तर को पाने की आप चाहत रखते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। दबाव और व्यस्तता वाला समय है लेकिन कार्य के लिए बहुत ही गौरवशाली समय है, इसका अर्थ यह नहीं कि आप घर परिवार और अपनी अन्तर्चेतना से पीछे हट जाएं, तालमेल बैठाने की कोशिश करें।

मिथुन: रोमांसपूर्ण सम्बन्धों से लेकर पारिवारिक स्तर पर सम्बन्ध प्रमुख बने रहेंगे और आप दोनों का आनन्द लेंगे। आपकी राशि के लोगों में भी भावनाओं का उबाल उठता है और वे प्रायः इन्हें प्रदर्शित करने से बचते हैं। राहत मिलेगी और दिमागी ताकत भी बढ़ेगी। आपको पिछले दिनों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निजात मिलेगी और इसके लिए किसी जुगाड़ या रणनीति बनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि नए विश्व में आप अपने भविष्य, अपने स्थान के बारे में सोंचते हुए ऐसा करेंगे। आपके कदम और चुनाव सही होंगे। धर्म-कर्म समाज, समारोह और कर्मकांडों में रूचि बढ़ेगी।

कर्क: आर्थिक दृष्टि से आपको हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके खर्चे आमदनी से अधिक होंगे। रोजमर्रा के जीवन में खींचतान पैदा होगी। आर्थिक पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा की योजनाओं में परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना या बीमारी की आशंका है। घर पर रहना श्रेयस्कर होगा। प्रणय सम्बन्धों का भी दबाव रहेगा और ये चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। अपनी समझ और अन्तर्ज्ञान का सहारा लेते हुए इन तमाम अड़चनों को दूर हटाने की कोशिश करें।

सिंह: किसी नई योजना की शुरूआत, नये व्यक्तियों का सहयोग, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति, आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। अपनी राशि के अन्य लोगों की तरह आप भी निजता को लोगों की निगाहों से बचाकर रखना चाहते हैं। कम से कम इन मामलों में जैसे आपका काम, आपके लक्ष्य/उद्देश्य। निजी स्पेस की दृष्टि से यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में शिन्त, सद्भाव ओर अनुकूल माहौल रहेगा। इसके लिए इन कारकों का योगदान आपको मिलेगा। शुभ रंग बिस्कुटी एवं शुभ अंक 8 है।

कन्या: पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में थोड़ी बाधाएं आयेगी। कोई बाहरी व्यक्ति व्यापार में हाथ बटाने के लिए उपलब्ध हो जायेगा। मन में रखा कोई पुराना बोझ हल्का होगा,अनावश्यक खर्च करना पड़ेगा। आप अपने व्यापार, व्यवसाय एवं विशेषतः अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर गोपनीय होंगे। आप नहीं चाहते कि आपके क्रियाकलापों के विषय एवं दिशा के बारे में किसी को भनक पड़े। वास्तव में गुप्त सभाएं बन्द दरवाजों के पीछें होंगी। वे आपकी अकेलेपन की खोज से जुड़ी हुई होंगी। आप ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए स्वयं को पुनः उत्साहित करेंगे।

तुला: व्यापार में कोई नया काम आज न शुरू करें तो बेहतर साबित होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की स्थिति में सुधार, वरिष्ठ-कनिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व न सिर्फ आपको पूर्णता का अहसास कराता है, बल्कि पारिवारिक स्तर पर प्रगाढ़ता भी लाता है। आप अपने गुस्से पर काबू करेंगे और परिवार में एकता तथा प्रगाढ़ता बनी रहेगी। दूसरों के बीच आपकी लोकप्रियता, प्यार और पारिवारिक सम्बन्धों में मेल जोल बढ़ेगा। घर और कार्यक्षेत्र, दोनों ही जगह आपके पास काफी कुछ करने को होगा।

वृश्चिक: अनावश्यक रूप से गलतफहमी पैदा न करें। अपने आसपास के माहौल को भी शान्त रखने का प्रयास करेंगे। अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप पत्नी बच्चों को लेकर किसी मनोरंजक स्थल की सैर पर जायेंगे। निवेश, धन-सम्बन्धी मामलों में आपने जल्दबाजी नहीं दिखाई है, लिहाजा इस मोर्चे पर आप निश्चिन्त हैं। सख्त उपाय करने आवश्यक होंगे, क्योंकि छिपे खर्च सिर उठाएंगे। आप किफायत बरतेंगे, छोटे-छोटे तरीकों से अपने नुकसान की भरपाई करेंगे। वित्त तथा कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कौशल की मांग पूरी करने के लिए आप जबर्दस्त प्रयास करेंगे।

धनु: यह आपके अनुकूल समय है। लिहाजा प्रगति उन्नति सुनिश्चित ही है। लेकिन बात इतने पर आकर ही समाप्त नहीं हो जाती। इस पक्ष से एक अजीब प्रवृत्ति की शुरूआत होगी। आपको आन्तरिक संघर्ष झेलना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत और पुरस्कारों का दौर है। काम/व्यवसाय पर खास जोर देंगे। खुशी और गम की विरोधाभासी भावनाएं महसूस होंगी। इससे आप सन्तुलन, धैर्य, नियन्त्रण पर जोर देंगे। दिमागी शान्ति बनाए रखें और जब भी शारीरिक थकावट महसूस करें, तो आराम जरूर करें अन्यथा सेहत को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।

मकर: काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा चाहे वो धन संबंधी या आर्थिक संबंधी,सतर्क रहना का समय है। पिछले दिनों के लाभ अब और अधिक होंगे। आप दूसरे लोगों की संगत में स्वयं को सहज महसूस करेंगे और इसका आनन्द उठाएंगे। मौज-मस्ती, रोमांस का समय है। सावधानी बरतें। वित्तीय मामलों में सन्तुलन रखें। हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं और न ही जल्दबाजी में निवेश करें। काम और मजे के बीच सन्तुलन रखने वाला अच्छा समय है। आप खुद को उस दुनिया के लिए उपयोगी साबित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसमें आप रहते हैं।

कुंभ: मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वूपर्ण उपलब्धि हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, शासन-सत्ता से तनाव मिलेगा, नवीन कार्य की दिशा में प्रगति होगी। आय के साधन में वृद्धि होगी, आज आप बड़े खुशनसीब साबित होंगे। क्योंकि आपने पूर्व में जो पूंजी निवेश किया था, उसका फल अब मिलेगा। मगर सिर्फ इतने पर नहीं थमना है, आगे के लिए भी निवेश करते चलें। निजी सम्बन्धों में कुछ रंगीन मिजाजी रहेगी, और ‘वे’ कुछ खर्च कराकर ही मानेंगी।

मीन: इस माह आर्थिक व्यापारिक क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। प्रशासनिक सेवा/बैंकिग/कानूनी सेवा/केमिकल आदि व्यापार व सेवाओं से जुड़े लोगों को नया रूप नयी राहें दिखेंगी। आप शानदार तरीके से जीवन बिताना चाहते हैं। मनोरंजन, आवभगत में व्यस्त रहेंगे। यह सब खर्चीला होगा, लेकिन आप इस पर नियन्त्रण रखने में कामयाब रहेंगे। आय बढ़ाने की अपनी इच्छा के चलते आप अधिक काम करेंगे या कमाई के अन्य साधन तलाशेंगे, लेखन करेंगे और अपने परिवार के लिए एक खास जीवन स्तर बनाए रखने के लिए बहुत कुछ करेंंगे।

Related News