अब आगरा से उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू, जानिए कितना लगेगा समय और किराया

img

देहरादून। आगरा से उत्तरखंड के ऋषिकेश तक चलने वाली पिछले  कई महीने से बंद बस सेवा फिर से शुरू कर दी गयी है। अब अगर आप ऋषिकेश से आगरा के ताजमहल का दर्शन करने आना चाहते हैं तो सीधे बस का सफर कर सकते हैं। डिपो प्रशासन के अनुसार आगरा रूट पर बस सेवा को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

BUS SERVICE

यह सेवा मार्च 2021 में कोरोना महामारी के दस्तक देने के बाद यूपी और दिल्ली की सीमा सील होने पर स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद बीते जून में कोविड कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद राज्य के विभिन्न रूटों सहित दिल्ली रुट पर बस सेवाएं आरंभ की गयी थी। इसी कड़ी में अब यह सेवा भी आरंभ की जा रही है। गौरतलब है कि यह बस सेवा कोरोना महामारी की वजह से पिछले मार्च महीने से बंद चल रही थी जो अब फिर से शुरू कर दी गयी है।

करीब 7 महीने बाद बस सेवा आरंभ होने से ऋषिकेश से मेरठ, खतौली, मुजफ्फरनगर, सौराबगेट, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ रुट की सवारियों को यातायात सुविधा मिलेगी। ऋषिकेश डिपो के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि ऋषिकेश से बस आगरा सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह 6 बजे आगरा से ऋषिकेश के लिए चलेगी। प्रतियात्री किराया 520 रुपये है।

Related News