समंदर में अब चीन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, जब हिंदुस्तान करेंगा इन खास हथियारों से हमला

img

पूरी दुनिया की बदलते सोच व दुश्मनों की चुनौतियों को देखते हुए अब इंडियन नेवी भी अपनी शक्तियों को और डबल करने की तैयारी में लग गयी है। इसके लिए हिंदुस्तान के रक्षा मंत्रालय ने यूनाइटेड स्टेट से इसके लिए एक बड़ा सौदा किया है।

indian navy

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इंडियन नेवी के पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई को लेकर नेवी को और भी खतरनाक बनाया जा सकता है। इसके लिए 423 करोड़ रुपए की लागत से एमके 54 टॉरपीडो की खरीद की जाएगी। साथ ही मुखिया और फ्लेयर्स जैसे एक्सपेंडेबल भी खरीदे जाएंगे। इसके लिए यूनाइटेड स्टेट की सरकार के साथ करार किया गया है।

रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता ने कही ये बात

जानकारी के लिए अवगत करा दें कि इंडियन नेवी के बेड़े में कुल 11 पी-8आई प्लेन हैं। ये सारे के सारे प्लेन यूएसए की वैमानिकी कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित किये गए थे। पी-8आई प्लेन को इसकी पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताओं के साथ ही आधुनिक समुद्री टोही क्षमताओं के लिए भी जाना जाता है। इंडो-पैसिफिक एरिया में चीनी पनडुब्बियों (submarines) से बढ़ रही चुनौती से निपटने के लिए इस समझौता को खासा महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के प्रवक्ता ने बीते शुक्रवार नेवी के लिए खरीदे जा रहे विमानों को लेकर बोलते हुए कहा कि, ‘रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 423 करोड़ रुपये की लागत पर एमके 54 टॉरपीडो और एक्सपेंडेबल (चाफ तथा फ्लेयर्स) की खरीद के लिए विदेश सैन्य बिक्री (FMS) के अंतर्गत अमेरिका की सरकार के साथ करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

Related News