अब किराए के मकान में रहेंगी सीएम ममता बनर्जी, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

ममता बनर्जी के समर्थक उस समय हैरान रह गए जब उन्हे पता चला कि वो अब किराये के मकान में रहेंगी। आईये जानते हैं क्या है इस बात की सच्चाई। बंगाल की सीएम ममता ने बीते कल को ऐलान किया कि वे पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी।

mamta banerjee

इसके पहले तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि TMC अध्यक्ष एक से ज्यादा सीटों से चुनाव लड़ सकती हैं। परन्तु प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगा दिया और ऐलान किया कि वे नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी।

पार्टी ने खोजे किराए के दो घर

हालांकि, ममता के नंद्रीग्राम से चुनाव लड़ने के आधिकारिक ऐलान से पहले ही पार्टी के स्थानीय नेता मिदनापुर में उनके लिए नया ठिकाना खोजने में लग गए थे। TMC नेताओं ने नंदीग्राम के रेयापारा में किराए पर एक बेडरूम और किचन का दो अपार्टमेंट किराये पर लिया है। एक न्यूज चैनल ने ममता बनर्जी के लिए किराए पर घर देने वाले मकान मालिक से बात की जो पार्टी अध्यक्ष का स्वागत करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

बंगाल की सीएम के लिए जो घर किराए पर लिया गया है, उसके मालिक विष्णु भुइयां ने न्यूज चैनल से बताया कि हम तो बस आभारी हैं कि ममता बनर्जी यहां हमारे घर में रहेंगी। हमने घर की मरम्मत करवाई है। दीवारों की पुताई करवाई है। ये हमारे लिए सम्मान की बात है।

Related News