अब 31 अक्टूबर तक रहेगा लॉकडाउन, इन जगहों पर रहेगा सब कुछ बंद, सरकार ने जारी किए आदेश

img

नई दिल्ली॥ भारत में कोविड-19 महामारी का संक्रमण का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा 62 लाख के पार जा चुका है। बुधवार को बीते 24 घंटे में 86748 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इन्हीं 24 घंटों में 85274 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, 1179 कोविड-19 पीड़ितों की मौत हो गई। कई प्रदेशों में स्थिती और भी खराब होती जा रही हैं।

इसी के चलते अब महाराष्ट्र सरकार ने कन्टेनमेंट क्षेत्र में लॉकडाउन (तालाबन्दी) 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, सरकार ने 5 अक्टूबर से होटल, फूड कोर्ट, रेस्त्रां को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। इसी के साथ डब्बावाला को मुंबई की लोकल ट्रेन में अनुमति दे दी गई है। इसके लिए मुम्बई पुलिस कमिश्नर से पहले क्यूआर कोड प्राप्त करना होगा। पुणे में लोकल ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई हैं।

महाराष्ट्र में डब्बेवाले को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र गवर्नमेंट ने डब्बेवाले को लोकल ट्रेनों में सफर करने की इजाजत दे दी है। पुणे रीजन में भी लोकल ट्रेनों को फिर से चालू किया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबई डब्बेवाले को लोकल ट्रेनों में चलने की इजाजत देने से इस व्यावसाय से जुड़े लोगों को मदद मिलेगी।

 

Related News