Priyanka gandhi अब 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी होगा कांग्रेस के मिशन यूपी का आगाज

img

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा टल गया है। अब वह 14 की बजाय 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी। प्रियंका पार्टी की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंचने वाली थी। प्रियंका गांधी के इस दौरे से कांग्रेस के मिशन यूपी का भी आगाज होगा।

Priyanka Gandhi

यूपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ महींने ही शेष हैं। सभी सियासी पार्टियां व्यूह रचने में व्यस्त हैं। पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा समय से प्रदेश की सत्ता से बाहर कांग्रेस भी रणनीति बना रही है। यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) के नेतृत्व में मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। प्रियंका भी पिछले काफी समय से यूपी में बेहद सक्रिय हैं।

कांग्रेस महासचिव ने पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का मंत्र दिया था। प्रियंका ने विधानसभा चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं की बात को सबसे ज्यादा तरजीह देने का इरादा जाहिर करते हुए कहा था कि पार्टी से जुड़े सभी लोग जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करें।

उल्लेखनीय है कि इस बार यूपी में चुनाव की सारी कमान प्रियंका गांधी के हाथ में होगी। उम्मीदवार के चयन से लेकर पार्टी के घोषणापत्र तक उन्हीं की देखरेख में तैयार किये जाएंगे। प्रियंका का अब पूरा ध्यान यूपी विधानसभा चुनाव पर रहेगा और वह अपना ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश में ही गुजारेंगी। इस बीच जल्द ही सूबे के जिलों का ताबड़तोड़ दौरा करेंगी।

उत्तराखंड सरकार हुई सख्त, घूमने आए हजारों लोगों को भेजा वापस, जानें वजह
इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर की अचानक हुई मृत्यु, 1983 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे
साइंटिस्ट हुए हैरान, जितनी गर्मी बढ़ेगी उतना ही घटेगा मनुष्यों का कद और दिमाग
इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर की अचानक हुई मृत्यु, 1983 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे
Related News