अब सुंदर नहीं दिखना चाहती इस देश की लड़कियां, परेशान कर देने वाली है वजह

img

रूस के हमले के बाद अब यूक्रेन में महिलाएं जान के साथ-साथ अपनी इज्जत बचाने के लिए भी संघर्ष कर रही हैं। खबर है कि इवानकीव शहर में महिलाएं रूसी सैनिकों द्वार किये जाने वाले सामूहिक दुष्कर्म से बचने के लिए अपने बाल छोटे करवाने को मजबूर हो गई हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी युद्धग्रस्त देश में महिलाओं के साथ रेप की खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले भी एक महिला ने दावा किया था कि रूसी सैनिकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।

depressed womes

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की घोषणा की थी।
रिपोर्टस की मानें तो यूक्रेन की डिप्टी मेयर मारिना बेशास्तना ने कहा कि महिलाएं ‘कम आकर्षक’ लगने के लिए अपने बाल छोटे करवा रही हैं ताकि खुद को रूसी सैनिकों से बचा सकें।

बेशास्तना शहर बीते 30 मार्च को रूसी बलों के नियंत्रण से आजाद हो गया था। डिप्टी मेयर ने बताया कि शहर पर हुए कब्जे के दौरान यूक्रेनी महिलाओं के बालों से खींचकर बेसमेंट से बाहर निकाला गया ताकि रूसी सैनिक उनका उत्पीड़न कर सकें। उन्होंने कहा, ‘अब यूक्रेनी लड़कियां कम सुंदर दिखने के लिए अपने बाल काट रही है ताकि अब उनकी ओर कोई भी नहीं देखे।’

एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में यूक्रेन की एक महिला ने दावा किया था कि रूसी सैनिकों ने पति को मारने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उनका 4 चार साल का बेटा दूसरे कमरे में पड़ा रो रहा था। वहीं यूक्रेन की सांसद लेसिया वेसिलेंक का भी दावा है कि रूसी सैनिकों ने 10 साल की बच्चियों के साथ भी रेप किया।

Related News