समाजवादी पार्टी से अब ये बड़ी पार्टी कर सकती है गठबंधन? इस बैठक ने दिए संकेत

img

यूपी की राजनीति में आज एक नई सक्रियता देखने को मिली है। AAP के दिग्गज नेता संजय सिंह ने आज एसपी चीफ अखिलेश यादव के साथ भेंट की है।

Akhilesh Yadav

दोनों के मध्य करीबन एक घंटे तक बैठक चली है। इस भेंट के बाद अब इस बात के कयास लगना शुरू हो गए हैं कि क्या RLD के बाद अब सपा, AAP को भी गठबंधन में जोड़ने जा रही है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि सपा अध्यक्ष कई मौकों पर यह कह भी चुके हैं कि वो होने वाले इलेक्शन छोटी-छोटी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे। बता दें कि संजय सिंह AAP के सांसद होने के साथ-साथ यूपी के प्रभारी भी हैं। संजय सिंह और सपा अध्यक्ष के मध्य ये तीसरी मीटिंग थी।

लगभग दो माह पूर्व भी अखिलेश ने संजय सिंह से भेंट की थी और हाल ही में मुलायम सिंह के बर्थडे पर भी दोनों की भेंट हुई थी। आज फिर तीसरी बार लोहिया ट्रस्ट के दफ्तर में सपा अध्यक्ष एवं संजय सिंह की वार्तालाप हुई। इस दौरान दोनों के बीच एक घंटे से भी ज्यादा देर तक चर्चा चली। बताया जा रहा है कि दोनों में गठबंधन को लेकर बात हुई है।

Related News