अब LAC पर कौन सी साजिश बुन रहा है चीन! बॉर्डर पर अपने सैनिकों के लिए कर रहा है ये हाईटेक इंतेजाम

img

चीन अपनी गुप्त साजिश के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। कई देशों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ये पता चला कि चीन अपने सैनिकों के लिए LAC पर घर बना रहा है। इसकी पीछे की वजह ठंड बताई जा रही है।

CHINA ARMY

जानकारी के मुताबिक चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अपने क्षेत्र में 50 हजार से ज्यादा लड़ाकों को तैनात किया है। भारतीय चौकियों के करीब बड़े पैमाने पर ड्रोन उड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि समाचार एजेंसी एएनआई को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना की ड्रोन गतिविधियां अधिकतर दौलत बेग ओल्डी सेक्टर, गोगरा हाइट्स और क्षेत्र के अन्य जगहों पर दिखाई दे रही है। चीन की इन हरकतों पर इंडियन आर्मी पैनी नजर है। वहीँ भारतीय सेना भी विभिन्‍न संसाधनों का उपयोग करके चीन की इन हरकतों पर निगरानी रख रही है।

इंडियन आर्मी के सूत्रों ने बताया कि हिंदुस्तान की ओर से भी बड़े पैमाने पर ड्रोन तैनात किया जा रहा है। जल्द ही वह नए इजरायली और भारतीय ड्रोन को शामिल करेगी। इन ड्रोन को सीमा पर चीन की चुनौती का सामना करने के लिए आपात वित्तीय शक्तियों का उपयोग करके रक्षा बलों की तरफ से अधिग्रहित किया गया है। फिलहाल चीन ने अपने सैनिकों के लिए हाईटेक इंतेजाम सीमा पर किया है।

Related News