दिल्ली के बाद अब इस राज्य में बसों में FREE यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, सरकार ने किया ऐलान

img

एक अप्रैल की सुबह महिलाओं के लिए नई खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल, दिल्ली के बाद एक और राज्य में महिलाएं बस में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। जिसके बाद से महिलायें अपने राज्य की सरकार की वाह-वाही कर रहीं हैं।

women in bus

जानकारी के मुताबिक पंजाब राज्य में एक अप्रैल यानी आज से सरकारी बसों में नारियां मुफ्त में सफर कर सकेंगी। इस प्रकरण में पंजाब सीएम ने आदेश दिए हैं। औरतों को बस में सफर करते समय आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र या अन्य सरकारी प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

बता दें कि मुफ्त सेवा सरकार की वोल्वो, HVAC और एयरकंडीशंड बसों में नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की तरफ से जारी बयान के अनसुार पंजाब में औरतें सभी सरकारी बसों में गुरुवार से फ्री में सफर कर सकती हैं। इस संबंध में कैबिनेट ने आज अपनी मंजूरी दी है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने इस योजना की घोषणा की थी। तो वहीं इसके अलावा अनुसूचित जाति की युवतियों के लिए चलाई जा रही आशीर्वाद योजना में दी जाने वाली राशि भी बढ़ा दी गई है।

Related News