Nuclear War Possibility: यूक्रेन पर रूस कर सकता है परमाणु हमला, पुतिन के इस कदम से मिला संकेत

img

मास्को, 21 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध 26 वें दिन में प्रवेश कर गया है। यूक्रेन के कई शहरों में भीषण लड़ाई जारी है। रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल को चारों तरफ से घेर रखा है और लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल (Nuclear War Possibility) अभ्यास करने की तैयारी कर रहे हैं।

Nuclear War Possibility
आपको बता दें कि इस तैयारी के बाद उन्होंने अपने परिवार को एक खुफिया अंडरग्राउंड शहर में छुपा दिया है। खबर के मुताबिक पुतिन कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और यह भी दावा किया था कि यूक्रेन युद्ध में रूसी सैनिकों की मौतों का आंकड़ा कीव के अनुमान 17000 मोतों से कहीं ज्यादा है।

रूस-यूक्रेन के बीच परमाणु टकराव का खतरा बढ़ा

सूत्र ने एक चैनल के हवाले से बताया कि पुतिन इन दिनों उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं। वह कई बार वह अपना गुस्सा अपने करीबी लोगों पर उतार रहे हैं। इस समय पुतिन किसी से भी खुलकर बातचीत नहीं करते हैं। वह अपनी बेटियों के साथ भी बेहद सीमित संपर्क में हैं। पुतिन ने हाल ही में परमाणु अभ्यास (Nuclear War Possibility) की बात कहकर अपने टॉप जनरलों को चौंका दिया था। इससे रूस-यूक्रेन के बीच परमाणु टकराव का खतरा बढ़ गया है।

खबर के मुताबिक एक रूसी विशेषज्ञ ने इससे पहले दावा किया था कि पुतिन ने अपने परिवार को संभावित परमाणु (Nuclear War Possibility) युद्ध से बचाने के लिए एक विशालकाय अंडरग्राउंड शहर में छिपा दिया है। शनिवार को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपनी महा विनाशक किंझल हाइपरसोनिक मिसाइल का उपयोग किया और यूक्रेन के एक सैन्य अड्डे को उड़ा दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले रूस ने इस महीने की शुरुआत में परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा था। इससे पहले पुतिन ने नाटो को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वे यूक्रेन युद्ध में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करते हैं तो उन्हें इतिहास के सबसे भयावह परिणाम भुगतने होंगे।

Related News