तबाही आ रही नजदीक! इन 2 देशों के बीच युद्ध में हो सकता है परमाणु हथियारों का इस्‍तेमाल

img

दो देशों की मध्य जारी तनाव के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तबाही नजदीक आ रही है। दरअसल, यूक्रेन तथा रूस के मध्य तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है औऱ निरंतर युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। जानकार मान रहे हैं कि अगर इस जंग में नाटो फौज आई तो फिर रूस परमाणु हथियारों का इस्‍तेमाल करने में तनिक भी विचार नहीं करेगा।

Terrorist attack

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक एक्सपर्ट ने कहा है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल रूसी प्रेसिडेंट के लिए यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव में उपयोग करने का एक ऑप्शन हो सकता है। नाटो ने यूक्रेन के समर्थन का प्रस्ताव रखा। एक्सपर्ट ने ये वार्निंग दी है कि रूस बढ़ते विवाद के चलते यूक्रेन के लिए एक ऑप्शन के रूप में परमाणु हथियारों पर विचार कर रहा है।

दोनों देशों के मध्य हो सकती है भीषण जंग

विश्लेषक आंद्रेई ओस्टल्स्की वे बताया कि रूसी प्रेसिडेंट ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि यूरोपीय मुल्क में बढ़ते विवाद के चलते उन्हें दिए गए पांच विकल्पों में से किसका इस्तेमाल किया जाएगा। एक्सपर्ट ने सुझाव दिया कि योजनाएं “परमाणु हथियारों के इस्तेमाल” तक जा सकती हैं और यह भी दावा किया कि रूस और यूक्रेन के मध्य जंग की सबसे ज्यादा संभावना है क्योंकि रूसी फौजियों ने सरहद पर आगे बढ़ना जारी रखा है।

Related News