img

यूपी किरण डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ से की उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह विकसित भारत बनाने के का चुनाव है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि यहां की धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत दिए हैं। हमारी सरकार को उन्हें ‘भारत रत्न’ देने का सौभाग्य मिला है।

इस मौके पर यूपी के सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2014 के बाद देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व  करिश्माई है। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत के लिए बाबा औघड़नाथ की भूमि को चुना है। सीएम ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ मिलना किसानों का सम्मान है। सीएम योगी ने कहा कि कई लोगों ने देश के विकास को रोकने की कोशिश की। ये चुनाव माफियाराज बनाम कानून का राज है। योगी ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा है।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को सम्मान मिलना किसानों का सम्मान है। पीएम मोदी ने चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ देने के बाद सबसे पहले मेरठ को अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए चुना। जयंत ने कहा कि  चौधरी चरण सिंह  गुजरात को  राजनीतिक और आध्यात्मिक पीठ मानते थे। जयंत ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो  चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ नहीं मिले वाला था।  

प्रधानमंत्री की इस रैली में मेरठ के अलावा आसपास के जनपदों बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए। बताते चलें कि बीजेपी ने इस बार मेरठ लोकसभा लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। 

--Advertisement--