दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला अफसर, मिली ये खौफनाक सजा

img

जकार्ता॥ इंडोनेशिया में नाजायज संबंधों को लेकर कानून कठोर हैं। यदि कोई अवैध या समलैंगिक संबंध बनाता पकड़ा जाता है तो उसे सार्वजनिक रूप से बेंतों से पिटाई या कोड़े मारने की सजा सुनाई जाती है।

अभी हाल ही में वहां एक ऐसा अपराधी एक शादीशुदा महिला से संबंध बनाता पकड़ा गया, जिसने खुद ही अवैध संबंधों के विरूद्ध कड़े कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुखलिस नाम का ये शख्स एशेह उलेमा काउंसिल (एमपीयू। का मेंबर था। उसे सार्वजनिक रूप से 28 बेंत मारने की सजा सुनाई गई, वहीं उस महिला को भी 23 बेंत मारने की सजा दी गई।

पढि़ए-अब इस देश से दुश्मनी मोल ले रहा है पाकिस्तान, कर दिया ऐसा ऐलान कि इमरान को पड़ सकता है पछताना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एशेह, इंडोनेशिया देशा का ऐसा इलाका है जहां नाजायज संबंध बनाने पर बहुत कड़ी सजा दी जाती है। यहां के मुखलिस समुदाय के लोग इस मामले में बहुत कट्टर माने जाते हैं। यहां पूरी तरह इस्लामिक शरिया कानूनों का पालन किया जाता है। यहां समलैंगिकता और जुआ खेलने पर भी कोड़ों से पिटाई की सजा दी जाती है। जो इन अपराधों में पकड़े जाते हैं, उन्हें सरेआम लोगों की भीड़ के सामने कोड़े मारे जाते हैं।

Related News