img

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में माफिया के घर पर सीएम योगी का बुलडोजर चला है। माफिया विनोद उपाध्याय के भाई के घर बुलडोजर चल रहा है। संजय उपाध्याय के अवैध मकान को तोड़ दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पच्चीस हजार का इनामी माफिया है संजय उपाध्याय। विनोद संजय की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। विनोद उपाध्याय जो कि उत्तर प्रदेश का नामी बदमाश है।

गोरखपुर के जब माफियाओं की लिस्ट जारी की गई तो ये उनमें विनोद का भी नाम शामिल था। तब से लेकर आज तक पुलिस माफिया को खोज रही है।  

माफिया विनोद ने गोरखपुर में सरकारी जमीन पर पहले अवैध कब्जा किया और फिर उस पर अपना घर बना लिया।  जिसे अब तोड़ा जा रहा है। रंगदारी जैसे कई केस विनोद के खिलाफ दर्ज है।

 

--Advertisement--