5 हजार के लिए वृद्ध का खून, आरोपी गिरफ्तार

img

नई दिल्ली॥ ठाणे पुलिस आयुक्त परिसर में उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में 19जून को हुई एक 70वर्षीय वृद्ध शेजुमल केरूमल रामनानी की अज्ञात लोगों द्वारा की गई हत्या का मामला सामने आया है।इस प्रकरण में सिर्फ पांच हजार रुपए जो कि आरोपी मृतक के वापस नहीं करना चाहता था ,,इसलिए एकांत में उसने गला घोट कर उसकी हत्या कर दी थी। हिल लाइन पुलिस ने आरोपी 32वर्षीय विट्ठल गणेश दुधेशिया को गिरफ्तार किया है।

murder

ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार ,मृतक शेजुमाल रामनानी एक व्यवसाई है। करीब तीन माह पूर्व आरोपी विट्ठल ने जो सब्जी विक्रय का काम करता है। अपने सब्जी विक्रय के मृतक से आरोपी विट्ठल ने पांच हजार रुपए उधार लिए थे।

तीन माह उपरांत शेजूमल सब्जी विक्रेता विट्ठल से अपने दिए हुए पांच हजार रुपए वापस मांगने लगा ,तब उसने रुपए वापस करने से आना कानी की थी। जब मृतक शेजूमाल ने वार वार अपने दिए हुए पांच हजार रुपए वापस मांगे तब आरोपी विट्ठल ने उसे रुपए वापस करने के पक्का वायदा किया।

पढि़ए-मात्र इस बात पर पिता ने लख्ते-जिगर को जंजीरों के सहारे पेड़ से बांधा

इसके बाद 18जून को आरोपी मृतक को अपनी सुजुकी बाइक पर बिठाकर पास के गांव ले गया था।बाद में एकांत देखकर आरोपी विट्ठल ने तार से शेज़ूमाल का गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी।और फरार हो गया। इसके बाद हिल लाइन पुलिस थाने में दूसरे दिन 19जून को अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने सीसी टीवी के आधार पर आरोपी विट्ठल को हिरासत में ले लिया।इस मामले में उल्हास नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश तरदे ,पुलिस निरीक्षक मनोहर पाटिल ,सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद जगदेव ,सपंट फड़ोल कि प्रमुख भूमिका रही।आरोपी विट्ठल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है।

Related News