OMG: बॉयफ्रेंड की इस हरकत से नाराज लड़की ने उसके पिता से ही कर ली शादी

img

एक लड़की ने अपने रिलेशनशिप को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। लड़की ने बताया कि वह एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि वह लड़का उसे धोखा दे रहा है। इससे अनराज होकर लड़की ने लड़के से ब्रेकअप कर लिया और उसकी के पिता से शादी कर ली। लड़की ने ये खुलासा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके दिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये वायरल वीडियो अमेरिका के हॉस्टन की रहने वाली ऑगस्टा हबल ने शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि साल 2014 से मैं उस लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। उस वक्त मैं 21 साल की थी और उसकी उम्र 30 साल थी की थी। रिलेशनशिप की शुरुआत में वह एक सपने की तरह था। वह एक परफेक्ट जेंटलमैन जैसा था।

एक नॉन प्रॉफिट चाकलेट कंपनी की मालकिन हबल ने वीडियो में आगे बताया कि वह हर हफ्ते मेरे लिए फूल लाता था, गिफ्ट्स देता था और महीनों तक गर्लफ्रेंड बनने के लिए वह मुझसे रिक्वेस्ट करता रहा। यहां तक कि उसने और कई बार तो मुझसे शादी के लिए भी पूछा। हबल बताती है कि धीरे-धीरे वह मुझे वह अच्छा लगने लगा और उन दोनों के रोमांटिक रिलेशनशिप में 2 साल तक सबकुछ ठीक था लेकिन एक दिन बॉयफ्रेंड के फोन से हबल को पता चला कि वह उसके साथ धोखा कर रहा है।

उन्होंने बताया कि फेसबुक पर उनका बॉयफ्रेंड उनकी ही एक दोस्त से मिलने की बात कर रहा था और वे लोग कई बार पहले भी मिल भी चुके थे जिसके बारे उन्हें नहीं पता था। हालांकि बाद में हबल के बॉयफ्रेंड ने अपनी गलती एक्सेप्ट की। इसके बाद उन्होंने बॉयफ्रेंड को एक सेकंड चांस भी दिया। हबल ने बताया महीनों बाद मैंने उसे एक बार फिर से चीटिंग करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मैंने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद हबल को एक्स-बॉयफ्रेंड का पिता पसंद आ गया।

इसके बाद हबल ने एक टिकटॉक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि- मैंने उसके (एक्स-बॉयफ्रेंड) पिता से शादी कर ली। उन्होंने कहा कि मैंने उसके पिता के साथ हाल ही में शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई है। हबल कहती है कि मैं अपने एक्स को धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि उसकी वजह से मुझे मेरा प्यार मिल गया। अब इस वायरल पोस्ट पर लोग हबल को सपोर्ट करते दिखते हैं। एक यूजर ने लिखा- प्लेयर नहीं गेम से नफरत कीजिए, क्वीन, दूसरे ने लिखा- Ohh wow।’

Related News