OMG: यहां तलाक लेने पर जश्न मनाती हैं लडकियां, जानिए क्यों

img

नई दिल्ली: आज जहां तीन तलाक का मुद्दा सामने आया है, वहीं इसके उलट पश्चिम अफ्रीका के नाइजर देश में रहने वाली एक जनजाति के रीति-रिवाज एकदम अलग हैं. यहां महिलाओं को अपनी मर्जी से कोई भी काम करने की आजादी है लेकिन लड़कों को नहीं। लड़कों को यहां पर्दों में रहना है। जी हां, यह अजीब जगह नहीं है। तुआरेग जनजाति नाइजर में रहती है।

यहां महिलाओं को शादी से पहले कई पुरुषों के साथ संबंध बनाने की इजाजत है। वह अपनी पसंद के किसी भी पुरुष से शादी कर सकती है। इतना ही नहीं शादी के बाद भी वह किसी गैर मर्द के साथ संबंध बना सकती है। इसके विपरीत युवा लड़कों को अपना चेहरा समाज से छिपा कर रखना पड़ता है। यह वहां का नियम है।टुआगो जनजाति में महिलाएं चाहें तो अपने पति को हमेशा के लिए छोड़ सकती हैं। यहां शादियां और दिन-प्रतिदिन तलाक काफी आम हैं। यहां पत्नी के परिवार वाले तलाक लेने के बाद जश्न मनाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टुआगो में तलाक होने पर महिलाएं मांगती हैं कि उन्हें क्या चाहिए।

यह भी एक नियम है कि महिलाओं को घूंघट नहीं पहनना चाहिए क्योंकि उनके चेहरे पुरुषों को दिखाए जाने चाहिए। यहां पुरुषों को बड़े फैसले लेने के लिए महिलाओं की अनुमति लेनी पड़ती है।

Related News