OMG: अचानक से व्हेल के पेट में पहुंच गया मछुआरा, फिर भी बच गई जान, जानें कैसे निकला जिन्दा

img

दुनिया में सबसे बड़े जीव की अगर बात की जाये तो नाम आता है व्हेल मछली का। व्हेल मछली आकर में इतनी बड़ी होती है कि उसकी सांस तक समुद्र के पानी में अलग से दिखाई देती है। इसका वज़न 33 हाथियों के समान होता है। व्हेल एक बार में हज़ारों मछलियां खा जाती है और उसका मुंह और पेट इतना बड़ा होता है कि पूरा का पूरा इंसान उसमें समा जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स की कहानी वायरल हो रही है, जिसे एक बार व्हेल ने निगल लिया था, लेकिन फिर वह जिन्दा निकल आया और उसकी जान बच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि माइकल पेकार्ड नाम का मछुआरा लोबस्टर की तलाश में समुद्र में गया था, लेकिन वह तैरते-तैरते कब व्हेल के पेट में पहुंच गया, उसे पता ही नहीं चला। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि अमेरिका में मैसाच्युसेट्स के केप कॉड में मछलियां पकड़ने गए पेकार्ड का सामना व्हेल से हुआ, लेकिन उन्हें तब तक इस बात का पता नहीं चल सका, जब तक कि मछली ने उसे निगल नहीं लिया। बता दें कि 2 बच्चों के पिता पेकार्ड सुबह-सुबह समुद्र में 10 फीट अंदर की तरफ तैर रहे थे। वे समुद्र की तलहटी में लोबस्टर की तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ।

उन्हें किसी 100 टन के ट्रक के आने जैसा महसूस हुआ और अचानक ही उन्हें चारों तरफ अँधेरा दिखाई देने लगा। वे वहां हिल-डुल तो पा रहे थे, लेकिन कोई चीज़ उन्हें तोड़-मरोड़ रही थी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपने शरीर में कुछ घाव जैसा अनुभव नहीं हुआ, तो उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि वे एक विशालकाय व्हेल के पेट में पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना साल 2021 की है। पेकार्ड बताते हैं कि उस वक्त वे अपने दोनों बेटों के बारे में सोच रहे थे और किसी तरह से बाहर निकलने का रास्ता खोज रहे थे।

उस वक्त व्हेल अपना सिर ज़ोर-ज़ोर से हिला रही थी, तब उन्हें समझ में आया कि उसे भी उनका अंदर होना अच्छा नहीं लग रहा था। पोलार्ड बताते हैं व्हेल के पेट में वे 30-40 सेकेंड तक अपना सिर इधर-उधर ही पटकते रहे तभी उन्हें कुछ रोशनी नजर आने लगी। दरअसल, व्हेल मछली ने उन्हें झकझोरकर बाहर फेंक दिया था और वे ज़िंदा बच गए। इसी बीच उन्हें ढूंढ रहे उनके साथियों की नज़र उन पर पड़ी और उन्होंने पोलार्ड को ऑक्सीज़न दिया। 50 फीट लंबे और 36 टन के क्रीचर से बाहर आने के बाद उन्हें जीवनदान मिल गया।

WhatsApp’s new privacy features:गुपचुप तरीके से ग्रुप लेफ्ट कर सकेंगे, व्यू वन्स मैसेज का कोई स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा

 

Bihar politics: BJP नीतीश से हारी, 4 राज्य सरकारें 6 साल में गिराईं, लेकिन बिहार में दूसरी बार अपनी ही सरकार गंवाई

Related News