OMG: उड़ती फ्लाइट में महिला ने उतारे कपड़े, बोली- ‘विस्फोट होगा, सब लोग मारे जाओगे’

img

उड़ती हुई फ्लाइट में एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ है। दरअसल, प्लेन में सवार एक महिला यात्री ने टेकऑफ होने के कुछ ही देर बाद अपने कपड़े उतार दिए। वह अंडरवियर में ही ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए कॉकपिट की तरफ भागी और उसका दरवाजा पीटने लगी। महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थीं कि उसके पैरेंट्स आतंकी संगठन ISIS के मेंबर रह चुके हैं। हालांकि महिला को प्लेन के क्रू मेंबर्स काबू में करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन नहीं कर पा रहे थे। इस बीच एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और उसे काबू में किया।

बताया जा रहा है कि महिला ने दो बार कॉकपिट में घुसने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फ्लाइट साइप्रस से मैनचेस्टर जा रही थी। बताया जा रहा है कि 35 साल के फिलिप ओ’ब्रायन ने महिला को कॉकपिट में जाने से रोका। इस Jet2 एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला को काबू करने में उन्होंने क्रू मेंबर्स की मदद की। वहीं इस 30 वर्षीय महिला का आरोप था कि प्लेन में विस्फोटक रखा हुआ है। महिला ने फ्लाइट में सवार अन्य महिलाओं और बच्चों को कहा कि वे ‘मौत के लिए तैयार’ रहें।

महिला ने चीखते हुए ये भी कह रही थी कि उसके पैरेंट्स आतंकी संगठन ISIS के मेंबर रह चुके हैं। महिला की इस हरकत के बाद पायलट ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और उसे पेरिस में उतार दिया। यहाँ से उसे सिक्योरिटी ऑफिसर्स अपने साथ ले गए। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि महिला को काबू करने वाले फिलिप ओ’ब्रायन एक ड्रेनेज फर्म के मालिक हैं। वह टीनएज में सिक्योरिटी का काम करते थे। इस प्लेन में वे अपने 6 फैमिली मेंबर्स के साथ सवार थे। इनमें उनकी पत्नी और 8 से 14 साल के तीन बच्चे भी शामिल हैं।

ओ’ब्रायन ने बताया- फ्लाइट में सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन टेकऑफ के कुछ देर बाद ही एक महिला नेकेड अवस्था में सीटों के बीच में बनी जगह से आगे आई और ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए कॉकपिट का दरवाजा पीटने लगी। उन्होंने बताया कि, महिला की इस हरकत से सब लोग खुद में ही चिल्ला रहे थे, तभी मैंने स्टाफ से बात की और पूछा कि आप लोग इसे क क्यों नहीं रहे हैं तो उन लोगों ने जवाब दिया हम नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि फिर मैं करता हूं, तब मैंने उसे काबू में किया, तब तक पायलट ने पेरिस में इमरजेंसी लैंडिग के लिए पहल कर दी थी। ओ’ब्रायन ने बताया कि जब उन्होंने महिला से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही है तो महिला ने जवाब दिया कि अगर वह ऐसा नहीं करती तो फ्लाइट में एक धमाका होता और सारे लोग मारे जाते। ये घटना बीते 9 अगस्त की बताई जा रही है।
China Phishing Attack: अमेरिका के लिए भी चुनौती बनी चीन की नई चाल, सागर में उतरे हजारों फिशिंग ट्रॉलर

Bar Dancer ने अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे 45 लाख रुपए, मिली दोस्ती की ऐसी सजा

Related News