OMG: एक सेकेंड में 200 बार पंख फड़फड़ाती है ये चिड़िया, इंसानों से भी अच्छी होती हैं आंखों की रोशनी
- 113 Views
- Nisha Shukla
- August 5, 2022
- main slide अजब गजब
दुनिया में कई ऐसे जीव हैं जिन्हें प्रकृति ने ऐसी बेहतरीन शक्तियां दी है जिससे वे आसनी से अपना जीवन यापन कर सकते हैं। जैसे कि कई पशु तेज दौड़ सकते हैं तो कई पक्षी उड़ सकते हैं। कोई जानवर खूंखार शिकारी है तो किसी के पास सख्त कवच है। आज हम आपको एक ऐसी ही विचित्र चिड़िया के बारे में बताएंगे जो बेहद तनी अनोखी है। ये चिड़िया एक सेकेंड में किसी भी पक्षी की तुलना में ज्यादा बार पंख फड़फड़ा सकती है।
आपने अपने बगीचे में भी एक ऐसा पक्षी देखा होगा जो मिनटों में ही नजरों के सामने से ओझल हो जाता है। इस चिड़िया को हमिंगबर्ड है। इसका विचित्र नाम इसके पंख से होने वाली आवाज से ही निकला है। अंग्रेजी के ‘हमिंग’ साउंड के शब्द से ही इस पक्षी का नाम हमिंग बर्ड पड़ा है लेकिन यहां सवाल ये है कि ये पक्षी इतना खास क्यों है?
डिस्कवर वालइल्ड लाइफ वेबसाइट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया में हमिंगबर्ड की 350 प्रजातियां
पाई जाती हैं। ये चिड़िया आकर ने बेहद छोटी होती है। दुनिया की सबसे छोटी हमिंगबर्ड जिसे बी हमिंगबर्ड कहते हैं। का साइज 5 सेंटीमीटर तक ही होता है। वहीं इसका वजन 2 ग्राम तक होता है। हालांकि आम हमिंगबर्ड का वजन 4 ग्राम से 8 ग्राम तक भी हो सकता है। वहीं कुछ हमिंगबर्ड का साइज 23 सेंटीमीटर तक होता है और उनका वजन 20 ग्राम तक रहता है।
200 बार फड़फड़ाती है पंख
आइये अब आपको बताए हैं इस चिड़िया की सबसे बड़ी खासियत जो आपको हैरान कर देगी। ये चिड़िया कम से कम गति में 1 सेकेंड में 12 बार अपने पंख फड़फड़ा सकती है। वहीं इसकी कई प्रजातियां एक सेकेंड में 50-80 बार पंख फड़फड़ा सकती है। मगर सबसे अधिक चौंकाने वाली बात तो ये है कि जब हमिंगबर्ड डाइव मारती है तो वो एक सेकेंड में 200 बार तक अपने पंख फड़फड़ा सकती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इतनी तेजी से पंख फड़फड़ाने के लिए दिल को खून भी तेजी से शरीर में पहुंचाना पड़ता है जिसके लिए उसको तेजी से धड़कना भी पड़ता है।
आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि हमिंगबर्ड का दिल एक मिनट में 1200 बार धड़कता है। इन पक्षियों के पैर इतने छोटे होते हैं कि उनका इस्तेमाल वो चलने के लिए नहीं कर पातीं। यही वजह कि ये चिड़िया आपको डाल पर बैठी हुई कम ही नजर आएगी। हमिंगबर्ड की एक खासियत ये भी है कि इसकी नजरें इंसानों से कई गुना बेहतर होती हैं। ये अल्ट्रावायलेट किरणें भी देख सकती है जो इंसान नहीं देख सकते हैं।
Vastu Shastra: इस जगह पर लगाएं तुलसी, गेंदा और अशोक, होने लगेगी बरकत
- 30 सितम्बर तक 18-59 आयु वर्ग में एहतियाती डोज की सुविधा निःशुल्क
- आये दिन फुंकते हैं ट्रांसफार्मर, कस्बा वासियों को नहीं मिल पा रही विद्युत आपूर्ति, नगर वासियों में गहरा रोष
- Ola Electric Car : शानदार लुक के साथ 15 अगस्त को लॉन्च होगी ओला की पहली इलेक्ट्रॉनिक कार
- Maharajganj News : Mega Camp में लगाए गए निःशुल्क एहतियाती डोज
- T20I World Cup final : ताहलिया मैकग्राथ ने16 पारियों में सिर्फ एक बार 25 पार किए हैं और उसका औसत 10 से अधिक