शादी की पहली रात पत्नी को खिलाया नशीला पदार्थ, दोस्तों के साथ मिलकर पति ने किया दुष्कर्म

img

यूपी के इटावा जनपद से एक हैरान कर देने वाला घटना उजागर हुई है। यहां एक नवविवाहिता के साथ सुहागरात के दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।

rape

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने 29 नवंबर को अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया था। किंतु ससुराल में पति और उसके मित्रों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिल में एडमिट कराया गया और फरार हो गया।

नवविवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म

डॉक्टर ने बताया कि नवविवाहिता के अंदरूनी हिस्से में चोट है, उसकी हालत खराब थी। इलाज चल रहा है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस के मुताबिक विवाहिता के पिता ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने गलत काम कर उसके साथ बदसलूकी की है। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच में लगे हैं, तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नवविवाहिता के अंदरूनी हिस्से में चोट

पीड़िता के अनुसार 28 नवंबर को उसकी शादी चौबिया के पास एक गांव में हुई थी। 29 नवंबर को जब उन्हें विदाई दी गई तो ससुराल पहुंचकर खूब नाच-गाना हुआ और कंगन खोलने की रस्म भी हुई। शाम को जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसके पति ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया।

पीड़िता का इल्जाम है कि रात में नशे की हालत में उसके पति और कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और उसके साथ मारपीट भी की। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे हॉस्पिल में एडमिट कराया गया और ससुराल वाले भाग गए।

Related News