पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया जन्मोत्सव सप्ताह का शुभारंभ

img

किशनगंज 13 सितम्बर, यूपी किरण भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  ने यहाँ अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन  पर  रविवार को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस आगामी 17 सितम्बर के शुभ अवसर पर जन्मोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया।  वहीं इस अवसर वे  पार्टी नेताओं के साथ  स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भ्रमण कर  रोगियों से मिले, उनके स्वस्थ होने की दुआ की और फलों का वितरण भी  किया। औऱ उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की  दीर्घआयु की  कामना करते हुए  कहा कि पीएम ने  सबका साथ सबका विश्वास जीतने में देश के आवाम को जो संदेश दिया है।

कहा ,वह हमारी  पार्टी के लिए प्रेरणा से कम नहीं  है। प्रदेश अध्यक्ष कादरी ने कहा कि पार्टी के संस्थापक महानुभावों के आदर्शो का उन्होंने सदैव अनुपालन किया है, जो  हमारे पार्टी संगठन की शक्ति भी हैं ।   मौके पर नव मनोनीत पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव तलहा यूसुफ ,निवर्तमान पार्टी जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश्वर वेद आदि उपस्थित थे।

 

Related News