अक्टूबर महीने के पहले दिन ही सोने के दाम सबसे बड़ी गिरावट, कीमत जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

img

नई दिल्ली ।। विश्व भर के बाजारों में आई गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 550 रुपए लुढ़ककर 38,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी भी 600 रुपए टूटकर 45,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार डॉलर की मजबूती के दबाव में सोने में गिरावट देखी गई है। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के समाधान की उम्मीद से भी सोने पर और दबाव पड़ा है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 9.65 डॉलर गिरकर 1,463 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं सोमवार को कारोबार के दौरान यह 1,458.50 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था।

पढि़ए-मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगले 24 घंटे देश के इन राज्यों में बारिश से भारी तबाही की चेतावनी

जो 06 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी पांच डॉलर टूटकर 1,467.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।अंतररष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर टूटकर 17.01 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन यह गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 550 रुपए लुढ़ककर 38,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना स्टैंडर्ड भी 38,300 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपए फिसलकर 30,000 रुपए पर रही।

Related News