एक बार फिर 170 लोगों की जिंदगी ले डूबा भूमध्य – सागर, जानिए पूरा मामला

img

नई दिल्ली ।। भूमध्‍य सागर में एक बार फिर से अच्‍छी जिंदगी की आस रखकर दूसरे देश जाने वालों को अपने आगोश में ले लिया है। 2 अलग अलग घटनाओं में करीब 170 लोगों के लापता हो गए हैं। इनमें से नौका मोरक्‍को तो एक लीबिया से थी।

इटली की नौसेना के हेलीकॉप्‍टर ने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, वहीं तीन के शव भी समुद्र से निकाल लिए गए हैं, लेकिन अन्‍यों का अभी कोई पता नहीं चला है। बचाए गए तीनों लोगों को हाइपोथर्मिया की शिकायत के बाद अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। बचाए गए तीनों लोग लीबिया के हैं।

पढ़िए- बजट आने से पहले ही पीएम मोदी ने ले लिए ये 5 बड़े फैसले, जानकर महागठबंधन की उड़ गए होश

इनकी नौका शुक्रवार को समुद्र में डूब गई थी जबकि दूसरी नौका के साथ शनिवार को हादसा हुआ था। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ माइग्रेशन के मुताबिक जिस नौका में यह सवार थे उसमें करीब 120 लोग सवार थे। करीब ग्‍यारह घंटों तक ठंडे पानी में रहने के बाद धीरे धीरे लोगों की सांसे थमने लगीं।

लापता हुए लोगों में 10 महिलाएं, 2 बच्‍चे और एक 2 माह का नवजात भी शामिल है। इटली की तरफ से नौका के डूबने की जानकारी लीबिया को दे दी गई है। वहां से एक मर्चेंट शिप के मौके पर पहुंचने की जानकारी दी गई है। दूसरी घटना में करीब 53 मोरक्‍को नागरिक भी लापता हैं। इनकी नौका पश्चिमी भूमध्‍य सागर में डूबी थी। इस हादसे में करीब 47 लोगों को जिंदा भी बचा लिया गया है।

आपको बता दें कि अच्‍छी जिंदगी की चाहत में इस वर्ष की शुरुआती दो सप्‍ताह में करीब 4449 लोग समुद्र के रास्‍ते इटली पहुंचे हैं। पिछले वर्ष इनकी संख्‍या करीब तीन हजार थी।

पिछले वर्ष करीब 2300 लोगों की मौत भूमध्‍य सागर में नौका पलटने की वजह से हुई थी। जबकि करीब सवा लाख लोगों ने यूरोप के अलग-अलग देशों में शरण ली थी। जहां तक भूमध्‍य सागर में नौका से होने वाले हादसों की बात है तो यह सागर हर वर्ष सैकड़ों लोगों को लील लेता है।

फोटो- फाइल

Related News