डेढ़ साल की बच्ची के शरीर को सिगरेट से जलाने वाले सिपाही का हुआ ये बुरा हाल, जानें क्या है मामला

img

दुर्ग॥ जिला पुलिस लाईन में तैनात सिपाही द्वारा नशे में अपने मकान मालिक की लगभग डेढ़ साल की बेटी को सिगरेट से दागने वाले मामले में आरोपित  अविनाश राय को आज सुबह पावर हाउस भिलाई से बालोद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । वही प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी ने आरोपित  आरक्षक को बर्खास्त कर दिया।

girl's cigarette-fired soldier dismiss

विदित हो कि दुर्ग से पहले बालोद जिले में पदस्थ सिपाही अविनाश राय शराब के नशे में अपने किराये के घर में पहुँचा और मकान मालिक के डेढ़ साल की बच्ची से जबरन पापा बुलवाना चाहा और बच्ची द्वारा ऐसा नहीं कहने पर उसे बुरी तरह से मारपीट करते हुए 50 से अधिक जगहों पर सिगरेट से दाग दिया। घटना की जानकारी जैसे ही पीड़ित बच्ची के माँ को मिली वो उसे लेकर थाने जा पहुँची। पुलिस ने मासूम को तुरंत अस्पताल भिजवाया और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।

पुलिस ने किया अरेस्ट

प्रदेश पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी ने आरोपित  आरक्षक को बर्खास्त कर उसे गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया है। बालोद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते ने बताया कि आरोपित  आरक्षक को आज सुबह 9:30 बजे के करीब भिलाई पावर हाउस स्थित छाया लॉज से बालोद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपित  को बालोद पुलिस टीम दोपहर 12:00 बजे के करीब बालोद लेकर पहुंच गई। श्री पोते ने बताया कि आरोपित  सिपाही के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। दूसरी ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा ने बताया कि सिपाही हाल ही में बालोद से दुर्ग तबादले पर आया था। फिलहाल उसकी पदस्थापना पुलिस लाईन में है। परंतु 25 अक्टूबर से सिपाही ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। जिसे दुर्ग पुलिस भी तलाश रही थी।

Related News