img

सीमा और सचिन की लव स्टोरी जगजाहिर है। पाकिस्तान से भारत तक का सफर क्यों तय किया गया? कैसे तय किया गया यह तो हमें पता ही है। पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर का अब यहां टिके रहना बेहद मुश्किल है। सीमा हैदर ने अवैध तरीके से बिना वीजा भारत में एंट्री की है। मगर सीमा के भारत आने में काफी अड़चनें हैं और हम आपसे वही अड़चनें आज शेयर करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले हम सीमा से पहले इकरा की भी कहानी जाननी होगी।

इसी साल 19 फरवरी को भारत आकर मुलायम सिंह यादव नाम के शख्स से शादी करने वाली इकरा को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। सीमा की कहानी काफी हद तक इकरा से मेल खाती है। सीमा की तरह इकरा भी भागकर आई थी, लेकिन पाकिस्तान वापस जाना पड़ा। पिछले साल ऑनलाइन गेम खेलते हुए पाकिस्तान की इकरा की दोस्ती भारत के मुलायम सिंह यादव से हो गई। इकरा पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली थी, जबकि मुलायम सिंह यादव भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले थे।

दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 19 सितंबर 2022 को इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में स्थित फेडरल गवर्नमेंट कॉलेज जाने के लिए घर से निकली, मगर उसके बाद वह कभी वापस नहीं गई। 23 जनवरी को भारत के बेंगलुरु शहर में इकरा और उनके प्रेमी मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, जनवरी में एक रोज इकरा ने पाकिस्तान में अपने घरवालों को फोन कर भारत में मुलायम के साथ सही सलामत होने की जानकारी दी थी। बस उसने अपने परिवार वालों को मुलायम से शादी की बात यहां बताई और वहां फोन पर उनकी यह बातचीत को ट्रैक कर लिया।

इकरा ने पुलिस को बताया था कि नेपाल में उसने मुलायम सिंह यादव से शादी की थी। इसके बाद वह दोनों नेपाल की राजधानी काठमांडू के रास्ते भारत में मुलायम बेंगलुरू के बेलंदूर थानाक्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। ऐसे में उसके साथ यहीं एक लेबर क्वार्टर में रहने लगी। भारत सरकार ने इकरा की गिरफ्तारी की और 24 दिन बाद 19 फरवरी 2023 को उसे वापस पाकिस्तान भेज दिया था।

आईपीसी की धारा 420 के तहत फर्जीबाड़ा 495 के तहत छुपकर शादी करना, 468 और 471 के तहत फर्जी दस्तावेज बनाने और उसके इस्तेमाल करने का आरोप है। कुछ ऐसे ही आरोप सीमा हैदर पर भी हैं। यही वजह है कि उसके भारत में लंबे समय तक रहने की संभावना कम दिखाई दे रही है। 

--Advertisement--