विश्व का वो एकलौता देश, जिसकी इकोनॉमी कोरोना काल में भी कर रही तरक्की

img

विश्व में कोविड-19 ने तबाही मचा रखी है। इस संकट की वजह से करीब-करीब सभी देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। किंतु एक राष्ट्र ऐसा भी है जिस पर इस खतरे का कुछ अधिक फर्क नहीं पड़ा है। इस देश का नाम ताइवान है।

 taiwan economy

भयावह वायरस के बाद भी यहां की अर्थव्यवस्था पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है। कोविड-19 होने की बाद भी ताइवान अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में ताइवान दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं वाला मुल्क बन गया है। इस वर्ष यहां की GDP विकास दर 2 % की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है।

कैसे बढ़ी GDP

कोविड-19 पीरियड में भी ताइवान के बढ़ते अर्थव्यवस्था की 2 मेन कारण है। पहला कारण, कोविड-19 के बावजूद ताइवान ने कोई लॉकडाउन नहीं लगाया। ऐसा करने वाला ये एकलौता देश था। यहां की सरकार ने दफ्तर, स्कूल और दुकानों को बंद किए बिना इस बीमारी को काबू कर लिया था। जिसकी वजह से यहां की GDP पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा।

आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार GDP बेहतर होने की दूसरी वजह यहां की इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार है। दरअसल, ताइवान एक मैन्युफैक्चरिंग हब है। विश्व के सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की सप्लाई यहीं से होती है, जो यहां के निर्यात का एक तिहाई हिस्सा है।

Related News