ये है दुनिया की इकलौती जगह जहां पर परमाणु बमों की सुरक्षा डॉल्फिन और समुद्री शेर करते हैं!

img

अजब-गजब ।। एटम बम एक विस्फोटक युक्ति है जिसकी विध्वंसक शक्ति का आधार नाभिकीय अभिक्रिया होती है। यह नाभिकीय संलयन या नाभिकीय विखण्डन या इन दोनो प्रकार की नाभिकीय अभिक्रियों के सम्मिलन से बनाये जा सकते हैं।

आज हम आपको संसार की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर परमाणु बम की सुरक्षा कुछ मछलियां और समुद्री शेर करते हैं। जी हां सही सुना आपने! दरअसल, अमेरिका में सबसे बड़ा परमाणु हथियार का जखीरा मौजूद हैं। और सबसे खास बात ये है कि इसके बारे में कहा जाता है कि इसकी सुरक्षा यहां पर कोई मनुष्य नहीं करता, बल्कि डॉल्फिन मछली और समुद्री शेर (सी लायन) करते हैं।

ये जगह अमेरिका के सीएटेल शहर से लगभग 20 मील की दूरी पर है, दरअसल यहां अमेरिकी नेवी की बेस कैम्प है, जिस ‘नेवल बेस किटसेप’ कहते हैं, इसके बारे में बताया जाता है कि यहां पर अमेरिका अपना लगभग एक चौथाई परमाणु हथियार छुपाकर यहीं पर रखा है। और इसकी सुरक्षा के लिए लगभग 85 डॉल्फिन और 50 समुद्री शेर (सी लायन) को कैलिफोर्निया में ट्रेंड करके परमाणु सुरक्षा के लिए, उन्हें यहां पर लगाया गया है।

पढि़एःभारत के इस राज्य से संजीवनी बूटी लाए थे बजरंगबली, गांव वाले आज तक हैं नाराज

Related News