बंगाल चुनाव के ओपिनियन पोल में BJP को झटका, होगा ऐसी स्थिति

img

वेस्टबंगाल में विधानसभा इलेक्शनों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान तेज है। सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी जहां अपनी सत्ता बचाने के लिए आक्रामक प्रचार अभियान में लगी हुई हैं। वहीं मोदी-शाह की जोड़ी भी बंगाल में ममता के समक्ष बड़ी चुनौती देते दिखाई दे रही है। हालांकि अब ममता के लिए थोड़ी राहत वाली खबर आई है। दरअसल, हाल ही में आए दो चुनावी सर्वे ने ममता सरकार की वापसी की बात कही है।

shah, mamta and modi

टाइम्स नाउ और सी वोटर ओपिनियन पोल के साथ ही एबीपी सीएनएक्स के ओपिनियल पोल सर्वे में ममता बनर्जी एक बार फिर से वेस्टबंगाल में सरकार बनाती दिख रही हैं। दोनों ओपिनियन पोल के अनुसार वेस्टबंगाल में ममता की पार्टी को 294 में से 154 से 164 सीटें मिलने का अनुमान है।

हालांकि, प्रदेश में दमदार प्रदर्शन करने के बाद भी BJP को लोकसभा चुनाव के मुकाबले वोट प्रतिशत में झटका लगता दिख रहा है। वहीं दोनों ओपिनियन पोल में लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन को घाटा होता दिख रहा है। लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन को यहां पिछले चुनाव के मुकाबले तकरीबन 50 सीटों का नुकसान होने का अनुमान है।

BJP को मिल सकती है बड़ी कामयाबी

टाइम्स नाऊ और सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 154 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा को 107 सीटें मिलने का अनुमान है। वेस्टबंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के हिस्से में केवल 33 सीटें आ सकती हैं। प्रदेश में अगर यह ओपिनियन पोल के मुताबिक ही परिणाम आते हैं तो भाजपा पहली बार 100 का आंकड़ा पार करेगी। पिछली बार भाजपा को केवल तीन सीटों पर ही जीत मिली थी। जबकि, दीदी की पार्टी को बीती बार 211 सीटों पर सफलता मिली थी।

 

Related News