राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से मई के महीने भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
वही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही यह भी बताया है कि पाँच जून तक दिल्ली का तापमान चालीस डिग्री से कम रहने वाला है।
जानकारी दी है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले कुछ दिन में दिल्ली के साथ साथ उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में आंधी आने और बारिश होने का अनुमान है। ने बताया है कि देर रात तक राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने के आसार है।
मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक जून से दिल्ली के साथ साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस दौरान तेज हवाई चलेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान किया गया है।
वही मौसम की बात करे तो राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी की भी संभावना है।
_2049121415_100x75.jpg)
_1596067968_100x75.jpg)


