दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो आजमाएं ये 2 हेयर मास्क

img

बालों को अक्सर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है दोमुंहे बालों की समस्या।

बाल कई कारणों से दोमुंहे हो सकते हैं। गर्म औजारों का प्रयोग, रासायनिक उपचार, बालों को अधिक धोना, बालों को तौलिये से सुखाना, या रबर बैंड से बालों को कसकर बांधना भी दोमुंहे बालों का कारण बन सकता है। आईये जानते हैं इस समस्या के हल के बारे में।

दोमुंहे बालों की समस्या से मुक्त होने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम पाउडर, नारियल तेल, पपीते का गूदा और दही मिलाएं। इस मास्क को जड़ों से सिरे तक लगाएं और फिर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सिर धो लें।

केले का हेयर मास्क बालों के रूखेपन को भी दूर करता है। इसे शहद के साथ मिलाकर एलोवेरा जेल मिलाएं। इस हेयर मास्क को अपने बालों पर आधे घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें।

दोमुंहे बालों की समस्या कम होगी। इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार लगाएं और समस्या से छुटकारा पाएं।

 

Related News