img

सनातन धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत महत्व है। घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु टिप्स अहम हैं।

वास्तु शास्त्र में घर के बेडरूम, किचन, स्नानघर, सीढ़ियों और खिड़कियों को लेकर नए नियम बनाए गए हैं। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो घर की परेशानियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। घर में नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स.

आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान की मूर्ति या फोटो लगानी चाहिए। वास्तु दोष दूर करने के लिए चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड लाएं। इससे सफलता का मार्ग खुलता है।

घर के पूजा स्थान में लक्ष्मी की पद्म चिन्ह और कुबेर की फोटो रखने से खुशहाली आती है। घर की उत्तर दिशा में पानी से भरे बर्तन रखना शुभ माना जाता है। और तो और कछुआ भी रखा जा सकता है।

नोट - यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है। हमारा संस्थान इनका समर्थन नहीं करता है। 
 

--Advertisement--