स्वास्थ्य विभाग में मचा हाहाकार: दिवाली पर जीका वायरस का कहर, एक साथ मिले रिकोर्ड तोड़ मरीज

img

रोशनी के त्योहार पर जीका वायरस अपना कहर ढा रहा है। कानपुर जिले में इस वायरस का असर सबसे ज्यादा है। जिससे स्वस्थ्य प्रशासन में हाहाकार मच गया है।

जानकारी के मुताबिक कानपुर में एक साथ 30 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से अब तादाद 66 हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य के अफसरों एवं कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं दिन पर दिन जीका वायरस के मामले मिलने से शासन के राडार पर शहर आ गया है।

आपको बता दें कि बीते कल को जीका संक्रणण से एक साथ 30 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे के अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। फौरन सर्विलांस टीमों को एक्टिव कर दिया गया है। नए संक्रमितों से उनके मोबाइल फोन संपर्क कर सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही महत्वपूर्ण एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों मरीजों को घर पर ही मच्छरदानी लगाकर रहने की एडवाइस दे रहे हैं।

Related News