नाबालिग नौकरानी से मालिक करता रहा बलात्कार, इस एक भूल से पकड़ा गया

img

झारखंड॥ जमशेदपुर के मानगो के MGM थाना पुलिस के दबाव के बाद मानगो निवासी अनीष सिंह ने उसके घर काम करने वाली किशोरी को मंगलवार को MGM थाना को सौंप दिया था। पीड़िता ने मां के साथ जाने से मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। वहां किशोरी ने बताया कि अनीष सिंह उसके साथ बलात्कार करता था।

gangrape

पीड़िता ने बताया कि विरोध किए जाने पर मारपीट करता था। डराता-धमकाता था। 6/7 दिन पहले भी आरोपित ने उसके साथ गंदा काम किया था। पीड़िता के बयान के बाद बाल कल्याण समिति ने मानगो थाना की पुलिस को आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज करने का आग्रह किया था। इसके बाद बुधवार को आरोपित के विरूद्ध बलात्कार किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

आरोपित की उम्र 55 साल के करीब हैं। उसके बेटे की शादी हो चुकी हैं। मानगो आशियाना इनक्वलेव के पास आरोपित रहता है। उसकी पत्नी रंजना सिंह रांची में रहती हैं। एक स्वयंसेवी संस्था जनचेतना जो बिहार के बक्सर से पंजीकृत हैं उसकी वह सचिव हैं। फिलहाल पीड़िता अभी प्रेग्नेंट है। बता दें कि अपराधी ने अपनी गलती छुपाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वो पकड़ा गया।

मुजरिम ईंट भठ्ठे का मालिक है। पीड़िता से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी आरपी सिंह, महिला पुलिस अफसर, श्रम विभाग के अधिकारी और बाल कल्याण संस्था के लोगों ने पूछताछ की तब किशोरी ने उस पर बीती कहानी को बयां किया। बता दें कि मामले में एसपी ने MGM थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया।

 

Related News