JP नड्डा के दौरे से पहले यहां जमकर हुई बमबारी, पार्टी में मचा हड़कंप

img

बंगाल॥ BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तर 24 परगना दौरे से पहले गुरुवार को क्षेत्र में जमकर बमबारी हुई। घटना भाटपाड़ा इलाके की है। यहीं के गौरीपुर इलाके में एक जूट मिल श्रमिक के घर जेपी नड्डा का दोपहर के भोजन का कार्यक्रम है। इससे पहले बुधवार रात इलाके के एक निवर्तमान BJP पार्षद के घर को लक्ष्य कर बमबारी की गई। इसका आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। हालांकि तृणमूल ने दावा किया है कि BJP कार्यकर्ताओं ने उनके दफ्तर में बम फेंके हैं।

Jp nadda

प्रदेश BJP की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि BJP की नवदीप जॉन की यात्रा जो 6 फरवरी को शुरू हुई थी, वह आज यानी गुरुवार को उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा से होकर गुजरने वाली है। परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के लिए जेपी नड्डा आने वाले हैं। कार्यक्रम तय करने हेतु बुधवार रात BJP कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी जिसमें तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने बमबारी और लाठी-डंडे से हमले शुरू कर दिए।

आरोप है कि इसके बाद ही आक्रोशित BJP कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की। हमले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे हालात को संभाला। दोनों ही पार्टियों के कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये बैरकपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है जहां से BJP के दबंग नेता अर्जुन सिंह सांसद हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के इशारे पर राज्य भर में हिंसा हो रही है ताकि BJP समर्थक व कार्यकर्ता डर जाएं लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। इस बार ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड़कर ही दम लेंगे। संभावित टकराव के मद्देनजर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

Related News