दर्दनाक परंपरा: परिवार के सदस्य की मौत पर काट दी जाती हैं महिलाओं की उंगलियां

img

दुनिया में कई जगहों पर अजीबोगरीब रीति-रिवाज और परंपराएं हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। हालांकि, कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं जिस पर पाबन्दी भी लगाया जा चुकी है लेकिन आज भी बहुत सेऐसी परंपराएं हैं जो बेहद दर्दनाक हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही परंपरा के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जायेगा। ये परंपरा इंडोनेशिया में है। यहां कि इंडोनेशियाई जनजाति में किसी सदस्य के मरने पर उस घर की महिला सदस्यों को अनुष्ठान में अंगुलियों के ऊपरी आधे हिस्से को काट दिया जाता है।

cut of Women's fingers

मान्यता है कि अंगुली काटने से मृत व्यक्ति की बेचैन आत्मा दूर रहती है। साथ ही यह शोक के दर्द का प्रतीक भी है। और तो और कुछ बच्चों की अंगुलियों को उनकी माताओं द्वारा काट दिया जाता है। इंडोनेशियाई जनजाति में इस प्रथा को इकिपलिन (Ikipalin) के नाम से जाना जाता है। हालांकि अंगुलियों को काटने की इस प्रथा को इंडोनेशियाई सरकार ने कुछ साल पहले प्रतिबंधित कर दिया था। बावजूद इसके ये प्रथा अभी भी गुप्त रूप से जारी है।

इस जनजाति की कई बड़ी महिला सदस्यों को उनके हाथों की अंगुलियां देखकर पहचाना जा सकता है।ढाई लाख से अधिक जनसंख्या वाली ये इंडोनेशियाई जनजाति पश्चिमी न्यू गिनी के ऊंचे और घने इलाकों में रहती है। साल 1938 में जब मेरिकी एक्सप्लोरर रिचर्ड आर्कबोल्ड ने इस इलाके में उड़ान भरी थी तो इसकी जानकारी उन्हें मिली थी।

Related News