पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, की गोलीबारी

img

नई दिल्ली॥ पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है ‎कि उन्होंने पुंछ जिले की अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की है।

घटना के संबंध मे रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने कहा, “सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का अकारण उल्लंघन किया और पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।”

पढ़िए-पूरी दुनिया पर मंडराया खतरा, भारत के लिए बड़ी चेतावनी, इतने करोड़ लोगों की जान खतरे में…

इसके बाद करीब 40 ‎मिनट बाद आठ बजे गोलीबारी बंद हुई। इसके बाद अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात भी पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में मनयारी-चोरगली क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की। ले‎किन इस दौरान भी सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ ने इसका जवाब दिया।

Related News