पाकिस्तान एस्ट्रोनॉट ने हिंदुस्तान को दी बधाई, कही ये बात

img

नई दिल्ली ।। पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट नमीरा सलीम ने भी ISRO के इस ऐतिहासिक प्रयास के लिए बधाई दी है। नमीरा सलीम ने कहा, मैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए ISRO और भारत को बधाई देती हूं।

पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट नमीरा सलीम ने कहा, चंद्रयान-2 मिशन दक्षिण एशिया के लिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में लंबी छलांग है। यह सिर्फ दक्षिण एशिया के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी ग्लोबल स्पेस इंडस्ट्री के लिए गर्व का विषय है। नमीरा सलीम पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट हैं, जो सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के साथ अंतरिक्ष जाएंगी।

पढ़िए-पाकिस्तान बोला, इंडियन आर्मी ने आतंकी नहीं हमारे किसान पकड़े!

सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक दुनिया की पहली कॉमर्शियल स्पेसलाइन है। इस दौरान नमीरा सलीम ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष में सभी राजनीतिक सीमाएं खत्म हो जाती हैं।

फोटो- फाइल

Related News