हिंदुस्तान-चीन की टक्कर देख घबराया पाकिस्तान, इस देश से कर दी ये बड़ी मांग

img

लाहौर॥ हिंदुस्तान के आक्रमक रवैये तथा बढ़ती ताकत से केवल ड्रैगन (चीन) ही चकित नहीं है, बल्कि पाक भी भयभीत है। हिंदुस्तान से पाकिस्तानी सेना इतना घबराई हुई है कि चीन से मिसाइलों तथा कई घातक हथियारों की मांग कर रहा है। LAC पर हिंदुस्तान का अटैक देखने के बाद पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं।

Imran khan and pak army

गलवान में चीन से भिड़ंत के बाद हिंदुस्तान निरंतर अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर रहा है। हिंदुस्तान ने ना केवल फ्रांस से 5 राफेल लड़ाकू विमान मंगा लिए, बल्कि रूस को 33 फाइटर जेट का ऑर्डर दे दिया है। इसमें 12 सुखोई 30 फाइटर जेट हैं, जबकि 21 मिग-29 प्लेन है।

पड़ोसी मुल्क ये भी दावा कर रहा है कि J10 पाने के बाद हवाई हमले के मामले में वो बहुत ही ताकतवर हो जाएगा। इमरान के जनरल का कहना है कि ये लड़ाकू विमान राफेल पर भारी पड़ेगा।

इंडियन जवानों ने एलएसी पर चीन को चित किया है, तब से चीन सहमा हुआ है। लेकिन हिंदुस्तान के इस दम से सबसे अधिक परेशान पाकिस्तान है, वहां हड़कंप मचा हुआ है। पीठ पीछे हमला करने वाली उनकी सेना डरी हुई है। यही कारण है कि वो अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए चीन से हथियार मांग रही है।

Related News