देसी गर्ल के देशप्रेम पर भड़का पाकिस्तान, कर दी ये डिमांड

img

नई दिल्ली ।। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रंस फंड (यूनिसेफ) की ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बेस्डर हैं। हाल ही में पाकिस्तान की मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने एक फॉर्मल पत्र लिखकर प्रियंका को इस पद से हटाने की मांग की है। ये मांग एक इवेंट में उनके एक कमेंट को लेकर की गई है।

दरअसल कुछ दिन पहले प्रियंका ने एक इवेंट में हिस्सा लिया था। जिसमें एक पाकिस्तानी एक्टिविस्ट आयशा मलिक प्रियंका के कुछ महीने पहले किए गए एक ट्वीट पर भड़क गईं। जिसमें उन्होंने इंडियन आर्मी की प्रशंसा की थी। शिरीन ने ये लेटर यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक Henrietta H. Fore को किया है। जिसमें उन्होंने कश्मीर मुद्दे और मोदी की सरकार को लेकर भी लिखा है।

पढ़िए-Video- विरोध के बीच बार-बार देखा जा रहा है अक्षरा-पवन सिंह का ये विवादित गाना!

माजरी ने यूनिसेफ को बताया कि मैं आपका ध्यान प्रियंका चोपड़ा के इश्यू पर लाना चाहती हूं, जिन्हें आपने शांति के लिए यूएन गुडविल एबेस्डर नियुक्त किया है। उन्होंने कश्मीर की स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये हिंदुस्तान सरकार के सभी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के उल्लंघन का परिणाम है। माजरी ने इल्जाम लगाया कि हिंदुस्तान की हिंदू राष्ट्रवादी नीति वाली सरकार कश्मीर में ‘कश्मीरी मुस्लिमों की सफाई का अभियान’ चला रही है।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रियंका ने हिंदुस्तानी हुकूमत की इस पॉजिशन का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है। और उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री की तरफ से पाकिस्तान को दी गई न्यूक्लियर चेतावनी का भी समर्थन किया था। ये शांति और गुडविल की नीति के बिल्कुल विरूद्ध है, जिसके लिए प्रियंका को नियुक्त किया गया है। माजरी ने आखिर में कहा कि मैं अनुरोध करना चाहूंगी कि प्रियंका को तुरंत प्रभाव से यूएन गुडविल एम्बेस्डर के पद से हटाया जाए।

फोटो- फाइल

Related News