पाकिस्तान ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को किया तलब, जानें कारण

img

इस्लामाबाद, 25 सितम्बर यूपी किरण। पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से जारी किए गए स्टेटमेंट के अनुसार एलओसी के बारोह स्कटर में गुरुवार को भारत की ओर से अंधाधुंध और अकारण गोलीबारी किए जाने के कारण दो आम नागरिक घायल हो गए हैं।

बयान में कहा गया है कि भारत ने इस साल अब तक 2,340 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 187 आम नागरिक घोयल हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और भारत ने विवादित कश्मीर क्षेत्र में दोनों देशों के बीच एलओसी पर युद्ध विराम की घोषणा की थी। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में गोलीबारी होती रहती है।

Related News