पाकिस्तानी बच्चे ने गलती से क्रॉस कर लिया बॉर्डर, फिर भारतीय सेना ने जो किया वो जिन्दगी भर नहीं भूलेगा॰॰॰

img

अजब-गजब॥ हिंदुस्तान और पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं जिनकी आपस में कभी नहीं बनती हैं। इन दोनों देशों के बीच चल रही टेंशन कई सालों पुरानी हैं। ऐसे में जब बात हिंदुस्तान और पाकिस्तानी सरहद की आती हैं तो वहां के इलाके में सबसे अधिक सेंसिटिव माहोल रहता हैं। इस सरहद पर होने वाली नापाक हरकतों को कंट्रोल में रखने के लिए दोनों ही देश अपनी अपनी सरहद पर भारी सुरक्षा बल तैनात करते हैं।

इस सरहद पर अब तक ना जाने कितने सैनिक शहिद भी हो चुके हैं। दूसरी ओर इस सरहद के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले रहवासियों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता हैं। कई बार तो इन दोनों देशों की लड़ाई में मासूम रहवासियों की जान भी चली जाती हैं।

ऐसे में इस सरहद के पास रह रही एक पाकिस्तानी परिवार के ऊपर हाल ही में उस समय मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनका 11 साल का बच्चा गलती से बॉर्डर क्रॉस कर हिंदुस्तानी सरहद में आ पहुंचा। ऐसे में जब ये पाकिस्तानी बच्चा भारतीय सेना के हाथ लगा तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे जान आप सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। आइए विस्तार से जाने क्या हैं पूरा मामला।

मीडिया सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार, मोहम्मद अब्दुल्ला नाम का 11 साल का पाकिस्तानी लड़का LOC (लाइन ऑफ़ कंट्रोल) पार कर हिंदुस्तान पहुँच गया था। अब्दुल्ला सरफ़राज़ नाम के पाकिस्तानी नागरिक का बेटा हैं जो कि पाकिस्तान की देगवार तहसील में रहते हैं। ये लड़का गलती से भटकता हुआ कश्मीर में जा पहुंचा था।

पढ़िए-अगर इनमें से एक भी कागज़ नहीं है आपके पास, तो सरकार आपको कर सकती है देश से बाहर

ऐसे में जब ये लड़का भारतीय सेना के हाथ लगा तो उन्होंने उसी दिन उसे कश्मीर पुलिस के हाथ सौप दिया। इसके बाद इंडियन आर्मी और कश्मीर पुलिस ने लड़के को सही सलामत वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारियां शुरू कर दी। इसके लिए आवश्यक फार्मलिटी को पूरा किया गया और तीन दिन बाद इंसानियत के नाते इंडियन आर्मी ने इस पाकिस्तानी लड़के को वापस सरहद पार भेज दिया। दिलचस्प बात ये रही कि लड़के को पाकिस्तान भेजने के पहले इंडियन आर्मी ने उसे नए कपड़े पहनाए और साथ ही मिठाई का एक डब्बा भी दिया।

अफसरों ने बताया कि उन्हें उम्मीद हैं कि उनके इस कृत्य से दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार होगा। आपकी सूचना के लिए बता दे कि इंडियन आर्मी जितनी अधिक खतरनाक हैं उतनी ही अधिक दयालु भी हैं। उनके दिल में मासूम और बेकसूर नागरिकों के लिए हमेशा सॉफ्ट कार्नर रहता हैं। फिर चाहे वो किसी भी देश के क्यों ना हो।

भारतीय सेना और कश्मीर पुलिस के द्वारा किया गया ये कृत्य सच में काबिले तारीफ़ था। हमें उम्मीद हैं कि अब्दुल्ला नाम का ये लड़का हिंदुस्तान से कुछ अच्छी और सुनहरी यादें लेकर पाकिस्तान लौटा हैं। शायद इंडियन आर्मी के इस काम से आने वाली जनरेशन के मन में हिंदुस्तान के लिए नफरत की बजाए प्यार उमड़ आए।

Related News