वायरस के चलते पाकिस्तान का बड़ा फैसला, लगाया सख्त लॉकडाउन

img

लाहौर॥ वर्तमान में पूरे विश्व में वायरस ने कहर ढा रखा है। हर देश इसको मात देने के निरंतर प्रयास कर रहा है। कोविड-19 को मात देने के लिए सरकार द्वारा तरह-तरह के निर्णय लिए जा रहे है। इसी बीच पाकिस्तान सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने में सहायता करने के प्रयास में देश भर के 30 शहरों में स्मार्ट लॉकडाउन लगाया है।

कुछ सूत्रों की खबर के मुताबिक, पीएम इमरान खान ने बुधवार को वर्तमान कोरोना स्थिति और नीतियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। मीटिंग में, उन्हें यह बताया गया, कि स्मार्ट लॉकडाउन नए मामलों की संख्या को कम करने के लिए बहुत मददगार साबित हो रहा है।

आगे उन्होंने चर्चा करते हुए बताया, कि देश की आर्थिक हालातों को ध्यान में रखते हुए सख्त लॉकडाउन को कैसे हटाया जाना था और स्मार्ट लॉकडाउन को निर्धारित करने के लिए सरकार की नीति कैसे सहायक सिद्ध हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों ने आगे यह भी बताया कि नए मामलों में गिरावट के साथ, अस्पतालों पर अत्यधिक भार को नियंत्रित किया गया है जिसके कारण स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सुधार देखा गया। तथा ये निर्णय आर्थिक स्थिति को देखते हुए किया गया है।

Related News