इतनी सैलरी पाते हैं पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, फिर भी नहीं चल पाता उनका खर्चा

img

लाहौर॥ आज हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कितने रुपया महीने में कमाते हैं। आज उनकी सैलरी पर चर्चा करेंगे। इमरान राजाओं वाली जिंदगी जीते हैं। महलनुमा कमरे में रहते हैं। मगर वो अक्सर अपना वेतन को बहुत कम बताते हैं।

imran khan

आखिर उनका वेतन कितना है। उनके पास अपने खर्च के लिए पैसा कहां कहां से आता है। पाकिस्तानी पीएम ने सरकारी आवास की बजाए बनिगाला में अपने महलनुमा लंबे-चौड़े मकान में रहना अधिक पसंद किया है। ये घर करीब 50 एकड़ के लंबे-चौड़े भू-भाग में फैला हुआ है। इसकी देखरेख करने के लिए उनके पास बड़ा स्टाफ है। पाकिस्तानी पीएम अक्सर कार्यक्रमों में कहते रहे हैं कि उन्हें पीएम के रूप में जितना वेतन मिलता है, उससे उनका खर्चा नहीं चलता।

पढि़ए-जानिए ब्लैक होल का रहस्य, जिसके अंदर जाने के बाद कोई लौटकर नहीं आता वापस

खबर के मुताबिक, उनकी फरवरी 2019 की सेलरी स्लिप अचानक कुछ वक्त पहले सार्वजनिक हो गई थी। इसी से दुनिया को पता लगा कि वो कितना वेतन पाते हैं। पाकिस्तानी पीएम की ग्रास सेलरी 201,574 है। लगभग 4000 रुपए का टैक्स काटे जाने के बाद उन्हें 196,979 रुपए वेतन के रूप में मिलते हैं।

Related News