इस मुद्दे पर भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है पाकिस्तान, इमरान खान ने कहा- इंसानियत के साथ…

img

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के वजीर ए आजम इमरान खान ने कोविड-19 महामारी को लेकर भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। इमरान ने कहा है कि सभी देशों को इस वैश्विक चुनौती का सामना मिलकर करना चाहिए।

imran modi

खान ने ट्वीट कर कहा कि भारत कोरोना की खतरनाक लहर का सामना कर रहा है और हम इसके साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों की प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दौरान खो दिया है। हमें इंसानियत के साथ मिलकर इस वैश्विक चुनौती से लड़ना चाहिए।

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी भारत में कोरोना से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि हम कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं। इसने हमारे क्षेत्र को भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा है कि वह पाकिस्तान के लोगों की ओर से भारत के प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान महामारी से निपटने के लिए सार्क देशों के साथ सहयोग कर रहा है।

 

Related News