Palmistry: अगर हथेली में यहां है सूर्य रेखा तो अमीर घराने में होती है शादी, देखें क्या आपके हाथ है

img

नई दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर उसकी हाथ की रेखाओं का बहुत असर पड़ता है। हमारी हथेली में मौजूद रेखाएं भी हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं का संकेत देती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा का हमारे जीवन और भाग्य पर काफी प्रभाव पड़ता है।कहते हैं जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा प्रबल होती है, उन्हें जीवन में खूब नाम, पैसा और सम्मान मिलता है। यह सूर्य रेखा हाथ में कहीं भी हो सकती है। हालांकि इसका अंत सूर्य पर्वत पर होता ही है। सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के उभरे हुए हिस्से को कहा जाता है।

sun line

सूर्य रेखा हाथ में किस स्थान से शुरू हुई और उसकी बनावट कैसी है इसका इंसान के भाग्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि हाथ में सूर्य रेखा के स्थान की स्थिति से व्यक्ति की किस्मत के बारे में क्या पता चल सकता है।हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोगों की शादी किसी बड़े घराने में होती है। ऐसे लोग जीवन में हर सुख-सुविधा हासिल करते हैं। इनकी शादी भी काफी सफल होती है।

अगर सूर्य रेखा (Sun Line) अगर हथेली के बीच से आरंभ होकर सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोगों की काफी सफलता मिलती है। माना जाता है कि ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर सब कुछ प्राप्त कर लेते हैं।यदि सूर्य रेखा, बुध पर्वत से निकलती हो तो ऐसे लोग बहुत नाम कमाते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर हाथ की कोई रेखा मस्तिष्क रेखा से शुरू होकर सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग बहुत महान होते हैं। अगर सूर्य रेखा (Sun Line) अगर मणिबंध रेखा से आरंभ होती है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। वहीं अगर सूर्य रेखा(Surya Rekha) उस जगह से शुरू हो, जहां जीवन रेखा समाप्त हो रही हो तो ऐसे लोग कलाकार बनते हैं और इस क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं।

Related News