हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry) में हाथ की रेखाओं या निशानों के माध्यम से किसी भी व्यक्ति का भविष्य या स्वभाव जानने का तरीका बताया गया है। हाथ की रेखाओं के माध्यम से व्यक्ति बेहद आसानी से अपने और दूसरों के बारे में बहुत सारी बातें जान सकता है। आज हम आपको उंगलियों की बनावट को देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानने का तरीका बताएंगे।
उंगलियों से जानें भविष्य (Palmistry)
- कुछ लोगों की उंगलियां काफीपतली होती हैं, वे क्रिएटिव किस्म के होते हैं। ये लोग रिश्तों को अच्छी तरह से निभाना जानते हैं। आमतौर पर ऐसे लोग किसी बड़ी बीमारी का शिकार नहीं होते हैं। इसके साथ ही ये लोग काफी साफ दिल के होते हैं। ये अनजान लोगों की भी मदद करने का प्रयास करते हैं। (Palmistry)
- ऐसे लोग जिनकी उंगलियों (Palmistry) के बीच अच्छा खासा गैप होता है और पर्वत भी संतुलित अवस्था में होता है। ऐसे लोगों को हर कार्य में सफलता मिलती है और वे अच्छा जीवन बिताते हैं।
- जिन जातकों की उंगलियां अधिक लंबी होती हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है। ऐसे लोग किसी एलर्जी या स्किन से जुड़ी समस्या झेलते हैं। ये लोग दिल के साफ और खूबसूरत किस्म के होते हैं। (Palmistry)
- जिन लोगों की उंगलियां एक-दूसरे की ओर झुक होती है वे लोग आसानी से हर परिस्थिति में खुद को एडजस्ट कर लेते हैं।
- जिसकी पहली अनामिका उंगली लंबी और सीधी होती है वे लोग काफी पैसा कमाते हैं।(Palmistry)
- जिन लोगों की तर्जनी अंगूठे की तरफ झुकी हुई होती है, उनमें ईगो नहीं होता और वे लोग अच्छी तरह रिश्ते निभाते हैं।
- जिनकी उंगलियां मोटी और भरी हुई होती हैं वे लोग काफी गुस्से वाले और कंजूस होते हैं। हालांकि ऐसे लोग काम और रिश्तों को लेकर बेहद गंभीर होते हैं। ये ईमानदार और उसूलों पर चलने वाले भी होते हैं।(Palmistry)