Palmistry: हथेली में अगर टूटी हुई है ये रेखा तो प्यार में मिलता है धोखा

img

इंसान की हथेली में बहुत सी रेखाएं  होती है। हस्तरेखा (Palmistry) के जानकार इन्हीं रेखाओं को देखकर किसी के भी भूत, भविष्य और स्वाभाव का आसानी से पता लगा लेते हैं। हथेली में मौजूद ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन से जुड़े तमाम विषयों जैसे धन-दौलत, आयु, मान-सम्मान, नौकरी के बारे में बताती है। आज हम बात करेंगे हृदय रेखा की । हृदय रेखा व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ बताती है। ज्योतिष शास्त्र में हृदय रेखा को बेहद अहम माना गया है। ज्योतिषी का कहना है कि जैसा इस रेखा का नाम है, ठीक उसी के अनुरूप ये व्यक्ति के दिल का हाल भी बताती है। हृदय रेखा को देखकर ये भी पता लगाया जा सकता है कि किसी भी व्यक्ति को उसका प्यार मिलेगा या नहीं। साथ ही इससे संतान के बारे में भी पता चलता है। आइये जानते हैं हृदय रेखा के बारे में विस्तार से

हथेली में कहां होती है हृदय रेखा?

हथेली में बुध पर्वत के नीचे यानी तर्जनी या मध्यमा उंगली से आरंभ होकर गुरु पर्वत की तरफ बढ़ने वाली रेखा को हृदय रेखा कहते हैं। ये रेखा व्यक्ति के व्यवहार के बारे में काफी कुछ बताती है। इस रेखा का संबंध व्यक्ति की भावनाओं से होता है। हस्तरेखा (Palmistry) के जानकार बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर गुरु और शनि पर्वत के बीच अंगुलियों के मिलने वाले भाग तक पहुंचती है तो इसे सबसे सुंदर हृदय रेखा माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग सच्चे प्रेमी साबित होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों को इग्नोर कर देते हैं और रिश्तों की महत्व देने में भरोसा करते हैं। ये लोग काफी भावनात्मक किस्म के होते हैं और सभी का ख्याल रखते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में बताया गया है कि अगर यदि हृदय रेखा लाल और गहरी हो, तो ऐसे लोग स्वभाव के तेज होते हैं। इन्हें किसी भी नशे की लत आसानी से लग जाती है और फिर उसे छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। टेंशन देने वाली बात ये है कि ये नशे की ये लत उनकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचाती है। वहीं अगर व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा शनि पर्वत के नीचे तक जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को पैसे से काफी मोह होता है। ऐसा इंसान धन कमाने के लिए विभिन्न प्रकार के समझौते भी कर लेता है। ये लोग काफी मतलबी भी होते हैं। वहीं यदि हृदय रेखा बुध पर्वत से निकलकर सीधे गुरु पर्वत तक जा रही है, तो ऐसा व्यक्ति स्पष्टवादी और ज्ञानी होता है।

हस्तरेखा (Palmistry) के जानकार बताते हैं कि ऐसे लोग अनुशासन प्रिय होते हैं और दूसरों को भी अनुशासन में रखना पसंद करते हैं। अनुशासन में रहने की वजह से ये लोग कुशल प्रबंधक होते हैं। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जिनकी हथेली में हृदय रेखा जितनी अधिक लंबी और गहरी होगी। वह उतनी अधिक प्रभावी रहती है। जिन लोगों की हृदय रेखा गहरी और स्पष्ट होती है वे लोग सेवा और सत्कार करने में माहिर होते हैं। ये लोग भावनात्मक तौर पर भी बहुत मजबूत होते हैं लेकिन अगर हृदय रेखा बीच में टूटी हुई है तो व्यक्ति को प्यार में धोखा मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है। ऐसे लोगों के बार-बार अफेयर तो होते हैं, लेकिन ज्यादा दिनों तक रिश्ता चल नहीं पाता है।(Palmistry)

World Second Richest Person: गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, बर्नार्ड अरनॉल्ट को छोड़ा पीछे

Weather Update : चक्रवाती हवाओं के चलते यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Related News